फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो माह से बंद पड़ी एक्सरे मशीन, जांच कराने में हांफ रहे टीबी मरीज

Mon, 30 Dec 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मार्च 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य को फिरोजाबाद का क्षय रोग विभाग पलीता लगा रहा है। मेडिकल कॉलेज पर टीबी क्लीनिक पर डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले दो माह से बंद पड़ी है। एक्सरे फिल्म न होने की वजह से मरीजों को इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ती है। एक्सरे कराने के लिए सामान्य मरीजों के बीच घंटों लाइन में इंतजार करते करते टीबी मरीज हांफ रहे हैं।जनपद में क्षय रोग विभाग की अनदेखी की वजह से मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब बड़ों के साथ बच्चे भी टीबी की चपेट में आ रहे हैं। यह संक्रमण तेजी से जनपद में फैल रहा है चिकित्सकों के मुताबिक, एक मरीज 10 लोगों को बीमारी से ग्रसित कर सकता है। ऐसे में टीबी क्लीनिक में दो माह से बंद पड़ी डिजिटल एक्सरे मरीज न सिर्फ टीबी मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही है। बल्कि सामान्य मरीजों को भी टीबी का खतरा पैदा कर रही है। यह टीबी मरीज एक्सरे कराने के लिए सामान्य मरीजों के बीच लग जाते हैं। कई बार लंबी लाइन देखकर घर वापस लौट जाते हैं। विभाग के मुतातबिक, मशीन की एक्सरे फिल्म खत्म हो गई है। अनुमोदन के लिए फाइल डीएम के पास गई है।
विज्ञापन



-टीबी क्लीनिक पर मरीजों के लिए एक्सरे मशीन जल्द ही चालू कर दी जाएगी। अभी मेडिकल काॅलेज की अन्य मशीनों पर ही एक्सरे हो रहे हैं। देहातों में भी एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

डाॅ. ब्रजमोहन, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें