फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी एक्सरे की सुविधा

Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही एक्सरे की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए शासन की ओर से सभी छह सीएचसी पर मशीन भेजी जा चुकी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।देहात क्षेत्रों की मरीजों को एक्सरे की सुविधा के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज में घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों को परेशानी होती है। कई मरीज तो दूर होने के चलते मेडिकल कॉलेज न जाकर प्राइवेट सेंटर में जाकर एक्सरे कराते हैं। एका, खैरगढ़, अरांव धनपुरा, दीदामई, जाटऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा मिलेगी। सभी सीएचसी के लिए एक्सरे मशीन शासन की ओर से उपलब्ध करा दी गई है। जल्द मशीन को कंपनी के इंजीनियर इंस्टाल करेंगे। इसके बाद यह सुविधा मरीजों को मिलेगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि छह सीएचसी पर एक्सरे मशीन शासन की ओर से आई थी। जल्द ही मशीन को कमरे में रखवाकर उसको इंस्टाल कराया जाएगा। इसके बाद मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी।

टीबी की जांच भी होती थी प्रभावित
देहात क्षेत्र में एक्सरे मशीन उपलब्ध न होने की वजह से घायल मरीज तो प्रभावित होते थे। जबकि केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले क्षय रोग कार्यक्रम भी प्रभावित होता था। चिकित्सक टीबी की पहचान के लिए एक्सरे कराते हैं, इसके बाद बलगम का सैंपल लिया जाता है। लेकिन एक्सरे कराने के लिए चिकित्सक संभावित क्षय रोगियों को मेडिकल कॉलेज भेजते थे। मरीज समय के अभाव या भागदौड़ से बचाव के लिए एक्सरे कराने में लापरवाही बरतते थे। यह रोग गंभीर होता जाता था।
विज्ञापन


दो दशक बाद आईं एक्सरे मशीनें
इन सभी सीएचसी को खुले करीब दो दशक से ज्यादा समय बीत गया। लेकिन, पहली बार एक्सरे मशीन की सुविधा मरीजों को मिलेगी। यह छह सीएचसी करीब 10 लाख से ज्यादा आबादी से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें