फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांव

Fri, 19 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाएं दांव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिरसागंज विधायक ने किया फीता काट कर किया उद्घाटन
विज्ञापन

महिला पहलवानों की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र, 21 हजार की रही आखिरी कुश्ती
रक्षाबंधन पर रामलीला मैदान में श्री बजरंग प्रेमाश्रम समिति द्वारा आयोजित 94वें विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने फीता काटकर किया। इसमें नई दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान के साथ प्रदेश के नामी गिरामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


बनारस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, बदायूं, कासगंज, हाथरस, इटावा के जिलास्तरीय पहलवानों की कुश्तियां कराई गईं। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ एकत्रित थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात थी। मास्टर चंदगीराम, सतपाल अखाड़ा, सैफई की महिलाओं की कुश्ती दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। जिला चैंपियन, तहसील स्तरीय, छात्र चैंपियन कुश्ती 5100-2100 रुपये की कराई गईं। दंगल में अंतिम कुश्ती 21 हजार की रखी गई। देर शाम तक मुकाबले हुए। अध्यक्ष देशदीपक यादव, रामप्रकाश बघेल, सुरेशचंद्र यादव, श्याम सिंह यादव, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें