शिकोहाबादफोटो-01-श्री आदिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद
शिकोहाबाद। भरतेशपुरम नसियाजी मंदिर में वार्षिक जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने श्री आदिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की। शाम के समय आरती कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
शुक्रवार को नसियाजी मंदिर में श्री आदिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। जैन समाज के महिला-पुरूषों ने भगवान आदिनाथ को इंद्रों द्वारा पाण्डुकशिला पर विराजमान कर उनका अभिषेक किया। इस दौरान शाम के समय विमल जागृति मंच के पदाधिकारियों ने आरती की। इसके बाद श्री नसियाजी कमेटी ने जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जैन का स्वागत किया। रामलीला मंचन कमेटी के संयोजक प्रिंस जैन का नसिया जी कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र जैन, अनिल जैन, शैलेंद्र जैन, प्रशांत जैन, पीयूष जैन, मुकेश जैन, अतुल जैन, अरुण जैन, नरेश पोरसा वाले, राकेश जैन, आलोक जैन, राजीव जैन, सुशील जैन, सौरभ जैन, रजनीकांत जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।