फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगी वुमन हॉस्टल की सुविधा

Thu, 21 Aug 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वुमन हास्टल का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।  - फोटो : वुमन हास्टल का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलकल परिसर में प्रस्तावित वर्किंग वुमन हॉस्टल निर्माण परियोजना रफ्तार पकड़ रही है। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने भवनों के ध्वस्ती करण व मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल परिसर में 4.5 करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत कार्ययोजना को शासन की मंजूरी एवं आवश्यक धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। चिहिंत स्थल पर फिलहाल पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ऋषिराज ने वर्किंग वुमन हॉस्टल निर्माण को चिहिंत स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ध्वस्त भवनों के मलबा हो हटाने का काम सुस्त मिला। जिस पर नगर आयुक्त ने निर्माण अपशिष्टों का मलबा हटाकर एमआरएफ सेंटर चनौरा पर भेजने को निर्देश जारी किए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद भी मौजूद रहे।



आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा पालीवाल हॉल
सहभागिता योजना के तहत निगम के रामचंद पालीवाल हॉल के कायाकल्प का काम पूरा हो गया है। पूर्णत:वातानुकुलित पालीवाल हॉल में नवीन फर्नीचर लगाने का काम पूरा हो गया है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लाइव शो के लिए इलैक्ट्रोनिक स्क्रीन लगाई गई है। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को पालीवाल हॉल को जल्द शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें