फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता: चाहर

Thu, 09 Jul 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के मंडल अध्यक्षों की गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भाजपा फीरोजाबाद के प्रभारी राजकुमार चाहर ने समीक्षा कर पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकुमार चाहर ने कहा कि अभियान में सभी को युद्धस्तर पर कार्य करना होगा। यह विशेष अभियान 10 जुलाई तक चलेगा। जिन कार्यकर्ताओं द्वारा सौ सदस्य बनाए गए हैं, उन्हें विशेष रूप से अभियान में लगना है। इसी आधार पर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। इस बात को स्वयं मुख्यमंत्री कबूल कर चुके हैं कि सपा कार्यकर्ता थानों और तहसीलों की दलाली छोड़कर धरातल पर कार्य करें।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आगामी चुनाव में भाजपा ही परचम लहराएगी। जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। बैठक में जगन सेठ, अवधेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, विनोद पाल सिंह, जयजीव पाराशर, हनुमंत सिंह बघेल, दुष्यंत सिंह, राकेश पाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, शिवशंकर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह, अनंत प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, राजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें