फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना मटसेना के फुलायची चौराहे के समीप कारखाने में काम करने जा रहे साइकिल सवार श्रमिक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पेमेश्वर गेट के समीप ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना मटसेना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी सत्यवीर सिंह (50) शुक्रवार को देर शाम कारखाने में काम करने के लिए घर से फीरोजाबाद जाने के लिए साइकिल पर ही सवार होकर निकले थे। वह फुलायची चौराहे के समीप ही पहुंचे थे कि तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे सत्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर राजेश चौधरी के साथ काफी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र के ही अन्तर्गत पेमेश्वर गेट के समीप किसी ट्रेन से गिरने से अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे शव के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नाले में गिरने से महिला घायल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम तिवारी गढ़ी निवासी ममता (18) पत्नी गनेश कुमार शुक्रवार की देर शाम को झरना नाले की ओर जा रही थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह नाले की ओर चली गई। इसी दौरान वहां लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

संदिग्ध परस्थिति में युवक की मौत
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। थाना नगला खंगर के ग्राम लोहरई निवासी युवक की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना नगला खंगर के ग्राम लोहरई निवासी संदीप (30) पुत्र ओमवीर सिंह शनिवार को दोपहर बाजार से घरेलू सामान की खरीददारी करने के लिए बाइक से गया था। बाजार से लौटने के ही बाद उसने घर पर बाइक खड़ी करके लेट गया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों को संदीप की तबियत खराब होने की जानकारी हुई तो उपचार को शिकोहाबाद स्थित अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


करंट से मां बेटी हुई घायल
शिकोहाबाद(ब्यूरो)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम मैय्यामई निवासी श्यामबाबू बीपीएल श्रेणी में आने के कारण विद्युत विभाग ने घर पर फ्री में बिजली की कनैक्शन दिया है। लोहे का एंगिल लगाकर पतले तार से घर में लाइन खींच दी। इसके कारण श्यामबाबू के घर में करेंट फैल गया। करेंट से श्यामबाबू की पत्नी गुड्डी देवी (45) एवं उसकी बेटी नीतू (17) एवं बेबी (25) घायल हो गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें