प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा के कोठी माना बाजार में आयोजित परिवर्तन रैली में संबोधन के दौरान गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को नई उम्मीद जगा गए। 2022 तक सभी गरीबों को आवास मुहैया कराने और मध्यम वर्गीय परिवारों के स्कूलों में मनमानी फीस के साथ अन्य पहलुओं को छूने से प्रत्येक प्रसन्न नजर आया। प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव देखा और सुना गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा में आयोजित परिवर्तन रैली पर सुहागनगरी के उद्यमी, व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों एवं मध्यमवर्गीय एवं गरीबों की नजर टिकी थी। पीएम मोदी द्वारा कानपुर में रेल हादसे के कारण स्वागत नहीं कराने के फैसले को सराहा गया। वहीं उन्होंने गरीब तबके को 2022 तक आवास मुहैया कराने की बात कहकर दिल जीत लिया। मध्यम वर्गीय परिवारों को स्कूल में मनमानी फीस के साथ मनमाने ढंग से वसूली आदि के मामले को मंच से उठाकर मध्यम वर्गीय परिवारों का दिल जीता। चाय की दुकान संचालित करने वाले विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों का दिल जीत लिया। नवीन अग्रवाल ने कहा कि स्कूल संचालकों को चैक से भुगतान हो तो मनमानी नहीं होगी। दिलीप चौहान ने कहा कि दिसंबर के बाद सभी वर्गों को लाभ होगा।