फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर की दुकानों पर मिलेगी रसोई गैस 

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
पांच किलो का सिलेंडर अब जनरल स्टोर पर मिलेगा
विज्ञापन
सुहागनगरी में जनरल स्टोर की दुकानों पर अब पांच किलोग्राम रसोई गैस का सिलेंडर मिलेगा। भारतीय पेट्रोलियम कारपोरेशन के टैरेटरी मैनेजर जेसी आहूजा ने शनिवार से शुभारंभ किया। बस स्टैंड के सामने स्थित जैन प्रोविनजल स्टोर पर पांच किलोग्राम रसोई गैस उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यहां से पांच किलोग्राम की रसोई गैस के सिलेंडर मिलेंगे। सिलेंडर के लिए 1225 रुपये भुगतान उपभोक्ता को करना होगा। कनेक्शन के बाद गैस लेने पर सिर्फ रीफिल के पैसे देने होंगे। सिलेंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस हो जाएगी। इस मौके पर कश्मीरी गेट शाहिद बेग, अनिल कुमार, राहुल शर्मा ने पांच-पांच किलोग्राम के रसोई गैस की खरीदारी की। विक्रय अधिकारी उपेंद्र कुमार ने दुकानों के काम करने के तरीके और सावधानी बरतने के बारे में बताया। संचालन प्रकाश निधि गर्ग ने किया। इस मौके पर अजय अंबेश, अनुराग वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, अतुल यादव, डा. एसपी लहरी, हृदयराम, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें