फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर हंगामा

Sun, 12 Apr 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गंगा नगर ​स्थित ककरऊ कोठी फीडर पर स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : गंगा नगर ​स्थित ककरऊ कोठी फीडर पर स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र की इंदिरा नगर गली नंबर- एक में स्मार्ट मीटरों को लेकर महिलाओं का गुस्सा रविवार को सड़क पर उतर आया। बढ़ते बिजली बिलों से नाराज महिलाओं ने गंगानगर स्थित ककरऊ कोठी बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की आवाज उठाई। इस दौरान काफी नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ काफी नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का खर्च अचानक कई गुना बढ़ गया है, जिससे घर का बजट बिगड़ गया है। इंदिरा नगर की शीला देवी ने बताया कि पहले बिजली बिल सामान्य आता था, लेकिन अब रोजाना करीब 100 रुपये की खपत दिख रही है। वहीं, प्रियंका सिंह ने बताया पहले उनका मासिक बिल 800 से 1000 रुपये के बीच रहता था, लेकिन अब बिना ज्यादा उपयोग के भी खर्च तेजी से बढ़ रहा है। मिथिलेश शंखवार ने बताया कि फरवरी तक वह करीब 9000 रुपये जमा कर चुकी हैं, इसके बावजूद 15 दिन के भीतर ही बिजली काट दी जाती है। उन्होंने कहा कि चूड़ी का काम कर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, इतना खर्चा कैसे उठाया जाए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें टाल दिया जाता है और उचित जवाब नहीं दिया जाता। गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। फिलहाल, स्मार्ट मीटर को लेकर इलाके में आक्रोश बना हुआ है। इस दौरान आशा सिंह, कांति, शीला देवी, कमला, रीना, दुलारी, गुड्डी देवी के अलावा अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें