फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में आपरेशन करने से किया मना

Thu, 07 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक लौटा रहे हैं। चिकित्सक आपरेशन करने की मना करते हैं तभी वहां मौजूद प्राइवेट अस्पताल के लोग उन्हें अपने यहां ले जाकर भर्ती करा देते हैं। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने एक महिला का आपरेशन करने से मना कर दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद महिला का आपरेशन कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम सदर रविंद्र मांदड निरीक्षण के लिए महिला अस्पताल पहुंचे। तभी शिकोहाबाद क्षेत्र की गर्भवती महिला को लेकर परिजन आए गए। महिला चिकित्सक डा. नीता गुप्ता ने गंभीर केस बताकर दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने हस्तक्षेप किया और महिला का आपरेशन करवाया। महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, निरीक्षण में अस्पताल के शौचालय गंदे मिले। टीवी वार्ड में निरीक्षण किया तो वहां न कोई चिकित्सक था, ना कोई कर्मचारी। मरीज काफी परेशानी की हालत में दिखे।

जिला अस्पताल में डाक्टर फैला रहे थे गंदगी
जिला अस्पताल में निरीक्षण किया तो चिकित्सक खुद गंदगी फैला रहे थे। कूडे़दान के डिब्बे के बाहर ही चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने गंदगी फैला रखी थी। एक्सरे कक्ष में मरीजों को नंबर से देखने की कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन



झोलाछाप के खिलाफ जारी रहा अभियान
फीरोजाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम रविंद्र मांदड और एसीएमओ डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को भी झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहा। शाम को संत नगर में प्रताप सिंह बघेल के क्लीनिक पर निरीक्षण किया। चिकित्सक कोई डिग्री नहीं दिखा सके। वहीं, कोटला रोड पर राजेंद्र सिंह के क्लीनिक का निरीक्षण किया तो टीम को देखकर वह भाग निकले। दोनों झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें