फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शैय्या बिल्डिंग में शुरु हुआ महिला अस्पताल, मरीजों की सुविधा में इजाफा

विज्ञापन
100 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में बनाया गया महिला अस्पताल - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैया अस्पताल की बिल्डिंग में महिला अस्पताल का संचालन शुरू हो गया। बुधवार को ओपीडी और ऑपरेशन सौ शैया अस्पताल भवन में ही किए गए। वहीं प्रसूताओं को भी इसी बिल्डिंग के वार्ड में भर्ती किया गया। इसमें मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा हो गया है। भीषण गर्मी के बीच जहां पुरानी बिल्डिंग में बिना पानी के कूलर गर्म हवा फेंक रहे थे। सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों को वातानुकूलित वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल की बिल्डिंग महिला अस्पताल के संचालन के लिए बनाई गई थी। लेकिन कोरोना फैलने के कारण इसे कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया। अब कोरोना के गंभीर मरीज नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में पुरुष अस्पताल में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा महिला अस्पताल को सौ शैया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। पंजीकरण के लिए अलग से काउंटर खोला गया। वहीं पैथोलॉजी में भी जांच के लिए अलग से व्यवस्था की गई। सीएमएस डा. साधना राठौर ने बताया कि महिलाओं को एक ही बिल्डिंग में सभी सुविधाएं मिलेंगी। महिला अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य सुविधाएं सौ शैया अस्पताल में शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें