फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित महिला को आगरा रेफर करने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड संख्या चार में बुखार से पीड़ित महिला को आगरा रेफर करने पर हंगामा हो गया। जिससे काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की है। थाना रामगढ़ के पुराना रामगढ़ निवासी यासमीन (35) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन शौच जाने के दौरान गंदगी करने के कारण स्टाफ ने छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

प्राइवेट उपचार कराने के बाद यासमीन को जब आराम नहीं मिला तो परिजन शनिवार को दोबारा सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए थे। सरकारी ट्रामा सेंटर से यासमीन को जिला अस्पताल के वार्ड संख्या चार में रेफर किया था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर पहुंचे स्टाफ ने यासमीन को देखा तो बोला कि तुम गंदगी करती हो और दोबारा आ गई।
पीड़िता का आरोप है इसके बाद वार्ड में तैनात डॉक्टर ने यासमीन को घर ले जाने के लिए कहा था। कहा कि बुखार से पीड़ित हैं घर पर ठीक हो जाओगी। इसके बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। महिला को रेफर किए जाने को लेकर हंगामा हो गया। चिकित्सक ने अस्पताल चौकी प्रभारी को घटनाक्रम की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला मरीज को आगरा रेफर किए जाने को लेकर परिजन विरोध कर रहे थे। पीड़िता को आगरा के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें