फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पानी की समस्या को लेकर मेहताब नगर की महिलाएं सोमवार को जलकल विभाग पहुंची। महाप्रबंधक जलकल को समस्या से अवगत कराया। महिलाओं का कहना था कि उनके क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा। इससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलकल विभाग पहुंची साधना देवी, लक्ष्मी देवी, कमलेश कुमारी, सुनीता आदि का कहना था कि क्षेत्र में नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती है। नलकूप काफी पुराना है। जो आएदिन खराब हो जाता है। नलकूप खराब होने से जहां पानी की सप्लाई बाधित होती है। वहीं, पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में जेड़ाझाल परियोजना के तहत पानी की सप्लाई है। उनके क्षेत्र में पड़ी पाइप लाइन को जेडाझाल परियोजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से जोड़ दिया जाए, जिससे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। सर्दियों में जब पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है तो गर्मियों में और अधिक दिक्कत होती है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों को पानी के संकट का सामना न करना पड़े। इसलिए एक नया नलकूप भी मेहताब नगर में लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें