फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को वो सम्मान नहीं मिलता जिसकी हकदार हैं

Thu, 09 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में महिला दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री शिवप्रसाद डिग्री कालेज और ट्रस्ट ने शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल तेलमिल रोड पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक अजय शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती गीत और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सचिव लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। सेना हो या व्यापार हो हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा  मिलाकर चल रही हैं लेकिन आज भी महिलाओं को वह मान सम्मान नहीं दिया जाता जिसकी वह हकदार हैं।  
विज्ञापन

नगर की प्रबुद्घ वर्ग की महिलाओं ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, महिला एवं शिशु विकास पर विचार प्रस्तुत किए। इसके अलावा कार्यक्रम में मेंहदी, रंगोली, नृत्य, गायन, पारंपरिक परिधान आदि पर प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली प्रतियोगिता में शीला धाकरे, मेंहदी प्रतियोगिता में इवाना वसीम, नृत्य प्रतियोगिता में अंजली यादव, पारंपरिक  परिधान में पवित्रा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या लक्ष्मी तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें