फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीएम के जन्मदिन पर महिलाओं से की रक्तदान की अपील

Mon, 15 Sep 2025 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारी,भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में महिलाओं ने शामिल होने का आह्वान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि 17 सितंबर को महिला मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपके रक्त की एक-एक बूंद किसी को जीवन दान दे सकती है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा कि महिला मोर्चा को इसमें शामिल होना चाहिए। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुन्नी देवी. डॉ. अनुपम शर्मा, नीता धनगर, रामलड़ेती लकी, आकृति सहयोगी, पूर्व पार्षद राखी गुप्ता, केके गांधी, दुर्गेश यादव, मालती धनगर, विनीता गुप्ता, राधे श्याम यादव, आनंद अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, शैलेंद्र शालू, दीपक कालू, सत्यवीर गुर्जर सहित कई महिला पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें