संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नवरात्र के छठवें दिन गुरुजीवन मंदिर पर मातारानी के भजन एवं गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें मातारानी के भजन गाती हुई महिलाओं ने जमकर गरबा नृत्य किया। महिलाओं के गरबा नृत्य को देखने के लिए मंदिर परिसर में काफी लोगों की भीड़ जुटी रही।
रविवार को बड़ा बाजार स्थित गुरुजीवन मंदिर के प्रांगण में मातारानी के भजनों का आयोजन छठवें दिन भी जारी रहा। भजनों के कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के पुजारी केशवदत्त गौड़ ने कराया।
जिसमें 50 से अधिक महिलाओं एवं बच्चियों ने गरबा नृत्य किया। सभी के हाथों में तिरंगामयी डांडिया थे। महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला। इस अवसर पर संगीता गौड़, शिवानी गौड़, सुधा अग्रवाल, इन्दु देवी, सती अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रूबी गुप्ता, मेघा नरूला, गीता अग्रवाल, नीता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, विमलेश गुप्ता, इन्दू परमार, सोनी अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, आशा भट्ट, सरोज देवी, सुनीता तिवारी, प्रिया अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, रेनू देवी, सरिता, शशि अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो-204-गुरूजीवन मंदिर पर डांडिया नृत्य करती महिलाएं एवं अन्य। स्त्रोत संवाद