फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन में फंसी महिला की साड़ी, 10 मीटर तक घिसटी

Wed, 26 Feb 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बेकाबू कार ने मंगलवार दोपहर महिला को टक्कर मार दी। महिला की साड़ी कार के पिछले पहिए में फंस गई। इससे महिला काफी दूर तक घिसट गई। इस घटना में महिला के गंभीर चोट आई हैं। वहीं हादसे में बाइक समेत चार लोग गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद आगरा के विक्रमपुर बाह निवासी सरजीत सिंह 30 वर्षीय भाभी सविता को टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जाफरगढ़ी में लेकर जा रहा था। बाइक पर उसका 7 वर्षीय भतीजा प्रेम व 3 वर्षीय भतीजी कृतिका भी बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक चालक को थाना क्षेत्र के माधवगंज में एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक पर बैठी महिला की साड़ी किसी तरह गाड़ी के पिछले पहिए में फंस गई। जिसे कार चालक 100 मीटर तक खींच ले गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें