शिकोहाबाद। गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम ने इस घटना में साक्ष्य एकत्रित किए हैं। नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोबा निवासी पूजा देवी ने मंगलवार रात गृह क्लेश से तंग आकर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जब परिजन नींद से जागे तो फंदे पर लटका शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए फॉरेंसिक टीम को गांव में बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। मृतका अपने पीछे पति शिवकेश यादव एवं दो बच्चों को रोता हुआ छोड़ गई। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया है कि महिला मानसिक रूप से बीमारी भी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी इस घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद