फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के टीला मोहल्ला में बाजार से घर लौट रही एक महिला के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने सरेआम छेड़छाड़ की और विरोध करने पर महिला व उसके पति के साथ जमकर मारपीट की।
टीला मोहल्ला की रहने वाली महिला आरोप है कि रसूलपुर निवासी तसलीम ने उसे रोक लिया।अभद्रता करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और खींचने की कोशिश करने लगा।
शोर मचाने पर पति तुरंत मौके पर आए और युवक की हरकत का विरोध किया। आरोपी ने गालियां देना शुरू कर दिया। उसके और पति के साथ मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।