फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला खंगर के गांव उरावर में महिला की हत्या

विज्ञापन
थाना नगला खंगर क्षेत्र में महिला की हत्या के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। गांव उरावर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में झोंपड़ी डालकर पति के साथ रह रही वृद्धा की बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हो सकी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वैड की टीम भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने बड़े बेटे सूरज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी छोटेलाल यादव (80) अपनी पत्नी जयदेवी (75) के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में झोंपड़ी डालकर रहता है। जबकि छोटेलाल का पुत्र सूरज परिवार के साथ सिरसागंज में निवास करता है। बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोगों ने झोंपड़ी के बाहर चारपाई पर सो रही वृद्धा के सिर र्में इंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गए।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को उस वक्त हुई जब वह शौच के लिए वृद्धा की झोंपड़ी के समीप लगे नल से पानी भरने के लिए गए थे। छोटेलाल के भतीजे रविंद्र ने बताया कि जब पत्नी जयदेवी दिखाई नहीं दी तो ग्रामीणों ने आवाज भी लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो लोग झोपड़ी पर पहुंच गए। यहां वृद्धा जयदेवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जबकि वृद्ध छोटेलाल चारपाई पर लेटे हुए थे। छोटेलाल की उम्र अधिक होने के कारण वह कम सुनने के साथ ही उनको दिखाई भी कम देता है और विकलांग भी हैं। इसलिए वह घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। वृद्धा की हत्या की सूचना पर एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

वृद्धा की ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
डॉ. अखिलेश नारायण सिंह एसपी देहात।
लूट के दौरान हत्या की आशंका
परिजनों का आरोप हैं कि घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने झोंपड़ी के अंदर किसी को नहीं जाने दिया। झोपड़ी के अंदर का सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा था। वृद्ध के पास करीब एक बीघा ही जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें