फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी बनी काल: पति के बाद पत्नी की फंदे से लटकी मिली लाश, पांच बच्चे हुए अनाथ; देवर पर गंभीर आरोप

Wed, 04 Mar 2026 07:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मृतका के पति राजकुमार ने पूर्व में शराब के नशे में फंदा कस कर आत्महत्या कर ली थी। तभी से महिला अवसाद में रहती थी। मृतका के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
महिला की माैत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला के रसूलाबाद में महिला ने पारिवारिक तंगी और गृह क्लेश से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा है। मृतका के परिजनों ने उसके देवर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी मंजू देवी (40 ) पत्नी स्वर्गीय राजकुमार कुछ समय से आर्थिक तंगी और पारिवारिक क्लेश से परेशान थी। मंगलवार शाम करीब 9 बजे महिला ने टिनशेड में लगे पंखे के हुक से फंदा कस लिया। 

सूचना पर थाना नगला सिंघी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मायका पक्ष का आरोप देवर प्रताड़ित कर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण घर के हालात पहले से ही खराब थे। मृतका के पति राजकुमार ने पूर्व में शराब के नशे में फंदा कस कर आत्महत्या कर ली थी। तभी से महिला अवसाद में रहती थी। मृतका के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। 
विज्ञापन


महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों ने देवर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें