फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Mar 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
- पेट में पत्थर मारकर हत्या की बात कह रहे परिजन, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने पर उसके मायके वाले आ गए। मायके वाले पेट में पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक चले हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर सभी को शांत करा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सखीपुर निवासी उर्मिला देवी (50) की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही मायका पक्ष के लोग आ गए। वह लोग महिला को जीवित होने की आस में एटा इसके बाद आगरा ले गए। चिकित्सकाें ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिर वह शव लेकर वापस गांव आ गए। मायके वालों का कहना है कि पति नरेश चंद्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तभी नरेश ने पत्नी के पेट में ईंट मार दी और बेटे श्यामवीर को भी पीटा। ईंट लगने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतका के बेटे ने बताया कि उसके भाई पर कपड़ा जल गया था। इसी बात को लेकर पिता ने मां और बेटे को पीटा। मां के पेट में पत्थर मार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि असल में महिला की तबीयत खराब थी। जिसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें