फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Thu, 14 Dec 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अरांव बाईपास रोड पर बुधवार देर रात बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दो भाई एवं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को जिला संयुक्त अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना क्षेत्र के कुरावली रोड पर बुधवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें विपिन घायल हुए थे। उन्हें देखने के लिए शिकोहाबाद के नई बस्ती बोझिया निवासी उसका बड़ा भाई मिलन एवं गौरव अपनी मां विनीता देवी को लेकर बाइक से घिरोर के अस्पताल जा रहे थे। वहां से लौटते समय अरांव बाईपास पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में महिला विनीता देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायल भाइयों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें