फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बूड़ा भरथरा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। शादी के दस साल बाद भी महिला के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बूड़ा भरथरा निवासी आभा (32) की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन ने आभा की मौत की खबर मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष के लोग भी आभा की ससुराल बूड़ा भरथरा आ गए।
सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है। उसकी किडनी में दिक्कत थी। महिला की शादी करीब दस वर्ष पूर्व बूड़ा भरथरा निवासी जवाहर लाल के साथ हुई थी। शादी के दस साल बीत जाने के बाद भी उस पर कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें