फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Wed, 21 Aug 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर पति को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। गांव खरसोली निवासी टिंकू अपनी पत्नी सरोज देवी (30) के साथ मंगलवार को बाइक द्वारा शिकोहाबाद स्थित बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। गांव से निकलते ही खरसोली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायल पति को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। महिला की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें