फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदा लगाने से महिला की मौत

Sat, 03 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाने से महिला की मौत
विज्ञापन


सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वर्षा (35) निवासी भानुपुरा थाना अरांव की निवासी थीं। शुक्रवार शाम आठ बजे वर्षा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। पुलिस की जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार मायका पक्ष व ससुरालियों में आपसी बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति दिल्ली में काम करता है। संवाद
आमने-सामने भिड़ी दो बाइकें एक की मौत
मक्खनपुर। इंदुमई चौराहे पर शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों में आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे में 55 वर्षीय संतोष निवासी अंगदपुर थाना मक्खनपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन के मुताबिक़ मृतक संतोष किसी काम से शिकोहाबाद गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन


छत से गिरकर श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में रात नौ बजे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव को जिला अस्पताल लाए। मृतक के सिर शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

50 वर्षीय विनोद कुमार वजीरपुर जहलपुर थाना मटसेना का निवासी था। शुक्रवार रात वह नौकरी कर घर लौटा था। किसी तरह वह छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर व शरीर के हिस्सों में गंभीर चोटे आईं। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र बंटू ने बताया कि घटना के वक्त घर में अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बंटू ने अपने पिता की हत्या किए जानें की आशंका जताई। एसओ मटसेना मोहर सिंह के बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें