फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मोबाइल चला रहा था बेटा, पिता ने छीन लिया; उठाया ऐसा कदम उड़े घरवालों के होश

Fri, 02 Jun 2023 07:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कमरे में बेटे का शव फंदे पर  लटका देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस आ गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन
मोबाइल में गेम खेलता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक युवक ने बृहस्पतिवार की देर रात को फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। बताया गया है कि मोबाइल को लेकर मृतक की पिता से कुछ कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

शिवा (18) पुत्र संजय निवासी श्रीराम कॉलोनी थाना उत्तर का निवासी था। युवक ने बृहस्पतिवार की रात को गले में फंदा कस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद परिजन को घटना की जानकारी हुई। जीवन बचने की उम्मीद में परिजन युवक के शव को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस  बात पर हो गया था विवाद 

 उत्तर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मृतक शिवा की जरूरत से ज्यादा मोबाइल चलाने को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। पिता ने उससे मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें