फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत...परिजनों का हंगामा, चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Fri, 03 Oct 2025 10:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में प्रसव के दूसरे ही दिन एक 26 वर्षीय महिला की मृत्यु होने पर शुक्रवार को हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन


मशरूरगंज गली नंबर 10 निवासी राबिया (26) की सुबह करीब 10 बजे मृत्यु हो गई। राबिया का विवाह 11 माह पूर्व मुहम्मद जुनेद से हुआ था। परिजन के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर जुनेद ने बृहस्पतिवार को राबिया को दुर्गा नगर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार शाम को ऑपरेशन के बाद राबिया ने एक बेटे को जन्म दिया। 

हालांकि, प्रसव के बाद से ही महिला की हालत ठीक नहीं थी। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु होने की जानकारी दी। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन के कारण उनकी बहू की जान गई है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर अस्पताल कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि हंगामे के शांत होने के बाद परिजन ने किसी भी तरह की तहरीर देने से इन्कार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें