शिकोहाबाद। गांव नसीरपुर थाना निवासी गुड्डी देवी (63) बृहस्पतिवार शाम को घर से निकली थी। वह लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कठफोरी की तरफ से आते किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह आगरा किसी रिश्तेदार को देखने के लिए जा रही थी।
पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पति योगेंद्र किसान हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद