फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हादसा: स्ट्रेचर पर तड़पते हुए महिला ने तोड़ दिया दम, नहीं पिघले पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी

Sat, 01 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद हादसे में घायल महिला ने स्ट्रेचर पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हायर सेंटर ले जाने के लिए पुलिसकर्मी और न ही स्वास्थ्यकर्मी पिघले। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में घायल महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाकर छोड़ दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया था, लेकिन परिजन आए नहीं थे। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी साथ जाने को तैयार नहीं हुए। घायल महिला ने दर्द से कराहते-कराहते स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


शनिवार को टूंडला-एटा मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां एक गंभीर हालत में लाई गई महिला रेनू के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन कोई भी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था। 

महिला स्ट्रेचर पर पड़ी-पड़ी दर्द से कराह रही थी और स्वास्थ्यकर्मी हाथों में कागज लेकर टहल रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी किसी का दिल उसे देखकर नहीं पसीजा कि उसके साथ आगरा चला जाए। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें