फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फांसी लगाने से मौत, मायकापक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के मदनपुर में रविवार को संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। जब मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। मृतका की मां ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना कुरावली के सूरजपुर मनौना निवासी मृतका की मां संतोषदेवी ने बताया कि उनकी बेटी बबिता (28) की शादी मदनपुर निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी। बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुरूप दहेज देकर की थी। बेटी को ससुरालीजनों द्वारा परेशान किया जा रहा था। मां ने कहा कि बेटी ने दो दिन पूर्व बताया था कि उसको खाना तक नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बेटी की मौत होने की सूचना उन्हें पड़ोस के व्यक्ति ने रविवार की सुबह आठ बजे दी थी। इस पर वे सुबह ही मदनपुर पहुंच गईं। उनका कहना था कि बेटी (बबिता) का शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। इस दौरान ससुरालीजन (पति सहित सभी लोग) घर से लापता थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

मां संतोषदेवी ने बताया कि मृतका के डेढ़ वर्ष का बेटा है। उसको भी मृतका का ससुर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम ने कहा कि महिला ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायका पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें