बुजुर्ग के साथ आई महिलाएं युवती व उसके भाई को देख आग बबूला हो गईं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवती और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट भी ऐसी कि चप्पलों से बुरी तरह पीटा। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। इस बीच युवती ने एसडीएम को बताया कि मारपीट करने वाली उनकी भाभियां हैं। उसकी मां ने मरने से पूर्व भगवती नगर स्थित घर की वसीयत उसके नाम कर दी थी। एक भाई की मौत हो चुकी है तथा दूसरा भाई उसके साथ आगरा रहता है।
घर को लेकर भाभियों ने आपत्ति डाली थी, जिस पर उन्हें वयान देने के लिए तहसील बुलाया गया था। तभी उसकी भाभियां भी मायका पक्ष के साथ पहुंच गईं और उन्होंने यह घटना कर दी। एसडीएम ने मारपीट करने वाले पक्ष को थाने भिजवा दिया है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।