फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: महिला ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; बीमारी से थी परेशान

Fri, 02 Feb 2024 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। बताया गया कि वह बीमारी से परेशान तल रही थी। इसी कारण यह कदम उठाया है।  
विज्ञापन
Firozabad: रोजी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की दोपहर महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हलचल न होने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन


घटना थाना उत्तर क्षेत्र मोहल्ला सत्य नगर की है। यहां के निवासी रोजी (35) ने कमरे में फंदा लगाकर जान ने दे दी। कमरे में काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजन ने अन्होनी की आशंका व्यक्त करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि महिला फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि महिला बीमारी से ग्रस्त थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें