फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोबाइल चोरी के आरोप में ढकेल वाले को महिला ने चप्पलों से पीटा

Sun, 13 Jul 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाना उत्तर के निकट ठेले वाले को चप्पलों से पीटती महिला।  - फोटो : थाना उत्तर के निकट ठेले वाले को चप्पलों से पीटती महिला।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर कोतवाली से चंद कदम दूर मोबाइल चोरी के आरोप में चाट-पकौड़ी की ठेले लगाने वाले युवक को महिला ने चप्पलों से पीटा। इस दौरान कुछ युवकों ने भी युवक की पिटाई की। लोगों ने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के समीप जीवन ज्योति अस्पताल के बाहर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन चाट-पकौड़ी का ठेल लगाने वाले युवक ने महिला का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। जानकारी पर कुछ युवकों ने उसे पकड़कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने दनादन युवक पर चप्पलें बरसा दीं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल ठेले वाले के पास से बरामद किया गया है। इतना कुछ होने के बाद चंद कदमों पर स्थित उत्तर कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें