फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बच्चे नहीं होने पर महिला को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनपार के रामनगर इलाके मे शनिवार देररात एक महिला के बच्चे न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताते हैं कि उक्त महिला शनिवार की शाम को अपनी ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के चार साल हो गए लेकिन उसके बच्चा नहीं होने के कारण ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला ने मारपीट को लेकर शिकायती पत्र इलाका पुलिस को दिया है। पुलिस ने महिला का मेडीकल कराकर जांच करनी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें