फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने पुलिस पर लगाया पति को डंडों से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शराब पीकर आए पति की शिकायत करना महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि डायल-112 की टीम ने शराबी पति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस की पिटाई से युवक के शरीर पर डंडों के निशान पड़ गए हैं। जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलिखानपुर निवासी फूलन देवी का आरोप है कि रविवार रात उसका पति नरेंद्र शराब पीकर घर पर आया था। शराब के नशे में उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत डायल-112 पर पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। इस दौरान महिला के पति नरेंद्र की पुलिस टीम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बात से आक्रोशित होकर पुलिस ने महिला के पति की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई के कारण नरेंद्र की हालत बिगड़ गई। उसके शरीर पर डंडों के निशान बन गए, उसका शरीर नीला पड़ गया।
पति को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता का कहना था कि मैंने पुलिस को सिर्फ अपने पति को धमकाने के लिए बुलाया था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस के उप निरीक्षक योगेश कुमार ने अस्पताल जाकर पीड़ित दंपती के बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि अभी इस घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-207-अस्पताल में अपने घायल पति का उपचार कराती पीड़िता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें