शिकोहाबाद। कमलेश देवी निवासी मोहल्ला कटरा मीरा का पुत्र सिद्धांत चौमुखी महादेव मंदिर के पास गोलगप्पे की ढकेल लगाता है। इससे वह परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को इस मार्ग में जाम की स्थिति बन गई थी।
आरोप है कि वहां पुलिसकर्मी आ गए। एक पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे लगे हुए गोलगप्पे की ढकेल से गोलगप्पों का पैकेट उठाकर रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर में फेंक दिया। जब पीड़ित ने गोलगप्पे के नुकसान की भरपाई मांगी, तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की गई। पीड़ित की मां कमलेश देवी ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। इस तरह की हरकतें सही नहीं है। अगर कोई पुलिसकर्मी गलत कर रहा है तो उसके खिलाफ भी वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर सख्त कार्रवाई होगी। संवाद