फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 23 Aug 2025 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसराना। दुकानदारों एवं खोखा संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर फरिहा नगर पंचायत द्वारा राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पटरियों पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया गया। कई दुकानदारों ने अभियान का विरोध भी किया। जबकि कई दुकानदारों ने सामान को हटाने के लिए समय की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा फरिहा के नारखी रोड, कोटला रोड एवं मुस्तफाबाद रोड पर दुकानदारों, खोखा मालिकों एवं रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम ने राजस्व विभाग के साथ पुलिस एवं नगर पंचायत फरिहा को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल मनोज यादव, अधिशाषी अधिकारी योगेंद्र कटियार पुलिस बल के साथ कस्बा फरिहा के मुख्य बाजार में पहुंचे। जहां उन्होंने बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं कई दुकानदारों द्वारा टीम से समय की मांग की। प्रशासन ने सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें