फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला पर स्वयं सहायता समूह के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप

Sat, 20 Jul 2024 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। स्वयं सहायता समूह के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की शिकार हाथरस की महिलाएं शुक्रवार शाम को टूंडला के गांव कोटकी पहुंच गईं। उन्होंने गांव की एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए ठगी का आरोप लगाया। पकड़ी महिला की थाने में हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसका उपचार के लिए भेज दिया। साथ ही मामला हाथरस का होने के कारण उसे हाथरस भेज दिया गया।मामला हाथरस से जुड़ा है। हाथरस के गांव नगला चौबे निवासी विनीता स्वयं सहायता समूह में काम करती थीं। आरोप है कि उसने समूह का 15 लाख रुपया जमा नहीं किया और भागकर अपनी बहन के घर गांव कोटकी थाना पचोखरा आ गईं। ठगी की शिकार करीब 10 महिलाओं को जैसे ही जानकारी हुई वे शुक्रवार शाम कोटकी पहुंच गई। उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया तथा पचोखरा थाने ले गई।
विज्ञापन

थाने पहुंची आरोपी महिला की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला हाथरस का होने के कारण उन्हें वापस भेज दिया। ठगी की शिकार महिलाएं आरोपी महिला को दवा दिलाने के बाद अपने साथ हाथरस ले गईं। हाथरस से आई महिलाओं में पूनम, सीमा, अनीता, सपना, पूनम, प्रीती, पूजा, मंजू,मीना आदि हैं। पचोखरा थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि पकड़कर लाई गई आरोपी महिला पर स्वयं सहायता समूह के लाखों रुपये ठगने का आरोप था। मामला हाथरस का होने के कारण उन्हें हाथरस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें