फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के प्रेमनगर सैलई में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन पर विवाहिता को तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप है। हादसे में पीड़िता जिज्ञासा की रीढ़ की हड्डी, एक हाथ और एक पैर टूट गए। आगरा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
पीड़िता के पिता जगवीर सिंह निवासी टीचर्स कॉलोनी ने बताया कि 21 अप्रैल को शादी में 25 लाख रुपये और बुलेट बाइक देने के बावजूद पति व अन्य ससुरालीजन कार की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। 28 जून की सुबह मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया गया। पति समेत 8 लोगों के खिलाफ थाना रामगढ़ में तहरीर दी गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद