फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट टॉप बाक्स बिना ‘अंकल का टीवी डब्बा’

Thu, 07 Jan 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे पर साफ तस्वीरें दिखाने के लिए उपभोक्ताओं की जेब पर डाका पड़ रहा है। सेट टॉप बाक्स के बिना अंकल का टीवी डब्बा नजर आ रहा है। बाजार में सेट टॉप बाक्स की कमी के चलते उपभोक्ता से मनचाहे दाम वसूल रहे हैं। प्रशासन ने केबल आपरेटर्स के प्रति रुख सख्त कर लिया है। प्रशासन ने जिले में एनलॉग केबल का प्रसारण पूरी तरह से बंद कराने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई भी केबल संचालक प्रसारण करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय मनोरंजन कर अधिकारियों को इसे सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि फीरोजाबाद नगर निगम के साथ ही शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज नगर पालिका व नगर पंचायत फरिहा, जसराना के साथ कसबा मक्खनपुुर में अभी तक एनलॉग केबल नेटवर्क  के माध्यम से प्रसारण किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रसारण को 31 दिसंबर 2015 की रात्रि 12 बजे से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए इस कारण डाटा डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मनोरंजन इंस्पेक्टर इसे बंद कराने के साथ ही कंपनियों के सेट टॉप बाक्स की दरों की जानकारी करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के सैट टॉप बाक्स के लगाने के बाद जो निर्धारित पैसा लिया जाए और उसकी रसीद दी जाए। विभाग के द्वारा जो सेट टॉप बाक्स लगाए गए या फिर किसी केबल आपरेटर के द्वारा लगाए गए सेट टॉप बाक्स की सूचना प्रत्येक मंगलवार को दी जाए। उपभोक्ताओं से मासिक लिए जाने वाले शुल्क में एकरूपता बनाई जाए। रसीद को हर माह दिया जाए। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं सेट टॉप बाक्स एवं हर माह दिए जाने वाले शुल्क की रसीद को अपने पास रखें। ताकि इसकी सूचना दी जा सके। उन्होेंने कहा कि नौ जनवरी को सुबह 10.30 बजे नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने किया है प्रावधान
अब तक उपभोक्ता केबल कनेक्शन से पे एवं फ्री चैनल देख रहे थे। केंद्र सरकार ने द केबल टेलीविजन नेटवर्क (नियमन) संशोधन बिल 2011’ में प्रावधान किया है कि सभी टीवी सिग्नलों को डिजिटल स्वरूप में घरों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए केबल उपभोक्ताओं को बाक्स लगाना होगा। बाक्स लगाने से यह पता लग सकेगा कि कितने लोग टीवी देख रहे हैं और वो क्या देख रहे हैं।
विज्ञापन


हर टीवी के लिए लग रहा अलग बाक्स
अभी एक केबल कनेक्शन से लोग एक से अधिक टीवी पर कार्यक्रम  देख रहे हैं। सेट टॉप बाक्स लगने के बाद लोगों को हर टीवी के लिए अलग से बाक्स लेना होगा। सेट टॉप बाक्स में  छतरी लगाने की जरूरत नहीं है।

यह भी है विकल्प
ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने के इच्छुक टीवी उपभोक्ता छतरीनुमा डीटीएच भी लगा सकते हैं। इसकी कीमत 1600 रुपये है। इससे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रसारित होने वाले फ्री चैनल का प्रसारण होगा। यह लगाने पर प्रति-माह रिचार्ज नहीं करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें