फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चीफ फार्मसिस्ट, फिजियोथेपेरिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर का रोका वेतन

Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका का किया निरीक्षण, लापरवाही मिली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। सीएमओ डा.रामबदन राम ने एका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चीफ फार्मासिस्ट एवं फिजियोथेपेरिस्ट के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनका नवंबर माह का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि अपने कार्य को सही ढंग से अंजाम दे। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. रामबदन राम ने चीफ फार्मासिस्ट द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के कारण उनका नवंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फिजियोथैपेरिस्ट अंशुल कुलश्रेष्ठ द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने के कारण सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगने के साथ नवंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। वीटू द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण नवंबर माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। सीएमओ ने इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका के प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ स्टाफ को हिदायत दी कि वह अपने कार्य को सही ढंग से अंजाम दे। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें