टूंडला के कच्चा टूंडला में रास्ते पर लगाई दीवार हटाते पालिकाकर्मीनगर पालिका
- फोटो : टूंडला के कच्चा टूंडला में रास्ते पर लगाई दीवार हटाते पालिकाकर्मी नगर पालिका
टूंडला। संपूर्ण समाधान दिवस में की गली बंद करने और नाली के पानी को रोकने की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से बंद रास्ते को खुलवा दिया। साथ ही पुन अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शहर के कच्चा टूंडला निवासी उर्मिला देवी ने पांच जनवरी को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में गली बंद और नाली का पानी न निकलने की शिकायत एसडीएम अंकित वर्मा से की थी। एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अशोक शर्मा व पुलिस की टीम ने पहुंचकर किए गए 40 साल पुराने अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। साथ ही पुन अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, मोहन कुमार, सफाई नायक सूरज मेवती उपस्थित रहे।