मैनपुरी रोड स्थित जेएस यूनीवर्सिटी के वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ का आयोजन यूनीवर्सिटी परिसर में धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव और कुलाधिपति डा. सुकेश यादव रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में प्रशांत और उनके साथियों द्वारा डांस, दिग्विजय और मुस्कान द्वारा ‘राधा क्यों जले...’ गाने पर नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद ‘मुझे पीने का शौक नहीं....’ पर ग्रुप डांस, राजस्थानी ग्रुप डांस के साथ ही देशभक्ति नाटक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने कहा कि यहां का क्षेत्र जहां पढ़ाई के क्षेत्र में आगे है वहीं खेल के क्षेत्र से वंचित है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जेएस डीम्ड यूनीवर्सिटी फीरोजाबाद जनपद के लिए गर्व की बात है। इसके लिए आवश्यक मदद में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। विजय यादव ने कहा कि सांसद ने शिक्षा और विकास कार्य के लिए काफी कार्य किये हैं। कुलाधिपति डा. सुकेश यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जेएस विश्वविद्यालय एक नया मुकाम हासिल करेगा। इस अवसर पर सांसद ने शूूटिंग रेंज कालेज में बनाने के लिए 25 लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्रों और विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया । इस मौके पर डा. पीएस यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, रमेशचंद्र चंचल, डा. गीता यादव, कल्लू गुर्जर, जगदीश यादव, विजेंद्र सिंह, हरेंद्र यादव, डा. आरपीएस पुंडीर, नरेंद्र सिंह दद्दू, रामहरी, विजय आर्या, अंशुल विक्रम, जेपी यादव, मातादीन धनगर, स्नेहलता चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संचालन छात्र विवेक और छात्रा सपना ने किया।