फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तार हाईटेंशन लाइन से टकराया, करंट से किसान की मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक कुम्मी का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतक कुम्मी का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ मंगलवार शाम झटका मशीन का तार खेत पर ले जाते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट से किसान जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीख- पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव रैमजा थाना नारखी निवासी कुम्मी (18) मंगलवार शाम गांव के ही संतोष तिवारी के साथ खेत पर झटका मशीन का तार खींचकर ले जा रहा था। ठाकुरजी मंदिर के निकट उसने मशीन का तार दूसरी ओर उछाला। इस दौरान तार पीपल के पेड़ में उलझकर हाईटेंशन लाइन के ऊपर जा गिरा। इस कारण तार में करंट आने से कुम्मी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होते ही कुछ समय बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए नगला बीच और आगरा निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। मृतक पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर का था। मृतक के फुफेरे भाई रविंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का सहयोग करता था। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि करंट लगने से किसान की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें