फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम,सीओ,आबकारी विभाग की टीमों ने चैक किए शराब के ठेका

विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के आदेशानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के काम करने व? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने को रविवार को आबकारी विभाग की टीम के साथ एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ शराब के ठेकों पर छापा मारा। रोड के किनारे रखे लकड़ी के खोखे, गांवों में संभावित स्थानों पर टीमें पहुंची। यहां ग्रामीणों की हिदायत दी कि अवैध रूप से शराब की बिक्री और सेवन किया तो तो सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान कई दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

खैरगढ़ के गांव शेखपुरा की घटना के बाद आबकारी विभाग व पुलिस अवैध शराब की बिक्री को रोकने को जुटी हैं। रविवार को सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह व एसएचओ लाइनपार जयेंद्र आस्थाना के साथ यमुना की तलहटी के दस गांवों में कार्रवाई की। खैरगढ़ एसओ नरेंद्र शर्मा, आबकारी निरीक्षक खगेेंद्र वर्मा के साथ रविवार को खैरगढ़, हाथवंत, प्रतापपुर, बैरनी सनौरा, बिल्टीगढ़ में देसी शराब की दुकान की चेकिंग के दौरान सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
खगेेंद्र वर्मा ने बताया कि विमल ईंट उद्योग, संतोष ईंट उद्योग, मां वैष्णवी ईंट उद्योग पर काम करने वाले श्रमिकों को समझाया कि कहीं से कच्ची शराब की न तो खरीदारी करें और न सेवन करें। टूंडला एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ देवेंद्र सिंह के साथ एटा रोड, मोहम्दाबाद व खेरा लंगर सिंह शराब व बीयर की दुकानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
थाना बसई मोहम्मदपुर के उप निरीक्षक रामजीलाल ने वाहन चेकिंग के दौरान नगला बिना निवासी रामदत्त पुत्र भदईलाल को 20 पव्वा अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। एसआई इंदल सिंह ने उस्मानपुर निवासी बनवारीलाल पुत्र मूलचंद्र को 21 पव्वा अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। खैरगढ़ के एसआई अनिरुद्ध सिंह व ओंकार सिंह ने बनीपुरा तिराहे से राजेश कुमार पुत्र छदामीलाल निवासी बनीपुरा को 45 पव्वा अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें