फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर होगी महिलाओं की सेहत की जांच 

Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 गर्भवती माताओं की सेहत की घर-घर जाकर जांच करने को 14 से 21 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जांच के बाद ब्लाक स्तर पर विशेष क्लीनिक पर उपचार किया जाएगा। 
सीएमओ डॉ पुष्कर आनंद ने गुरुवार को होटल शिवम में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृत्व सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 14 से 21 अक्तूबर तक इसका आयोजन होगा। इस खास अभियान में आशा व एएनएम घर घर जाकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। कोई बीमारी या फिर खून की कमी मिलने पर उनका अलग से कार्ड बनाएंगी। इन सभी महिलाओं के उपचार के लिए 24 व 25 अक्तूबर को ब्लाक स्तर पर क्लीनिक आयोजित होगी। बड़ी बीमारी मिलने पर उन्हें हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में रखकर विशेष कार्ड जारी किया जाएगा। उनके लिए प्रसव की स्थिति में अस्पताल में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलेगी प्रोत्साहन राशि
महिलाओं में खून की कमी या फिर कोई अन्य गंभीर स्थिति की जानकारी के लिए आशा व एएनएम को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। आशा या एएनएम हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को खोजकर उनका उपचार कराएंगी उन्हें विभाग की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें