फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संघर्ष समिति की बैठक रविवार को झील की पुलिया में हुई। रमाशंकर यादव के संयोजन में हुई बैठक में नगर निगम की समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश ने पिछले दिनों नगर निगम प्रशासन को 11 सूत्री मांगपत्र दिया था। इसमें व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराए जाने की मांग की गई थी। रामबाबू झा ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का निदान नहीं किया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में अरजेश उपाध्याय, सुभाष यादव, चंद्रभान गुप्ता, दीपेश कुमार, राकेश बाबू शर्मा, सतपाल यादव आदि शामिल थे। संवाद
सर्वे-छापे के विरोध में 4 अगस्त को बंद रखेंगे बाजार, व्यापारियों ने किया जनसंपर्क
फिरोजाबाद। छापे और सर्वे के विरोध में 4 अगस्त को फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। इसके लिए रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपा। पॉलिथीन के नाम पर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए। इस दौरान देश दीपक यादव, दुष्यंत यादव, कौशल उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, शुभम राजपूत, अमित वार्ष्णेय शामिल थे। संवाद