फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी की नाराजगी बर्दाश्त न कर सका...पति ने उठाया ऐसा कदम; उजड़ गईं पूरे परिवार की खुशियां

Mon, 21 Apr 2025 02:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। बस यही बात पति बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने किसी को कुछ कहे बिना ही अपनी जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने के कारण पति ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला किशन नगर कोटला रोड निवासी राजू (26) मजदूरी करता था। उसका घर में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जिससे नाराज होकर पत्नी करीब दो दिन पहले मायके चली गई थी। इसी बात से नाखुश पति ने घर के कमरे में बंद होकर पंखे से फंदा कसकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे पंखे से लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें